
व्यापारी हितों के लिए समर्पित संगठन
व्यापारी संरक्षण संस्थान रजि० उत्तर प्रदेश व्यापारियों की एकता, सुरक्षा, सम्मान और विकास के उद्देश्य से कार्यरत संस्था है। संस्था व्यापारियों की प्रशासनिक, कानूनी, सामाजिक और व्यावसायिक समस्याओं के समाधान के लिए संगठनात्मक मंच उपलब्ध कराती है।
हमारा उद्देश्य
व्यापारी समाज को संगठित करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना, सरकारी योजनाओं और कानूनों के प्रति जागरूक करना तथा जरूरत के समय प्रभावी सहायता उपलब्ध कराना।
हमारा संकल्प
पारदर्शिता, सेवा और अनुशासन के साथ प्रदेश से नगर स्तर तक मजबूत संगठन का निर्माण।
